पुलिस ने 3 खालिस्तानी समर्थक किए काबू, सिख रेफेरेंडम 2020′ के समर्थक हैं आरोपी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला पुलिस ने तीन खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. कार्यालय में आई.जी. बार्डर रेंज एस.पी.एस. परमार और एस.एस.पी. उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बटाला पुलिस ने तीन खालिस्तानी समर्थकों को गिरफ्तार किया है। एस.एस.पी. कार्यालय में आई.जी. बार्डर रेंज एस.पी.एस. परमार और एस.एस.पी. उपिन्द्रजीत सिंह घुम्मन ने संयुक्त प्रैस कांफ्रैंस के दौरान बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान धरमिंदर सिंह, किरपाल सिंह और रविंदर सिंह राजा के रूप में हुई है।

काबू किये गए आरोपियों से  दो रिवॉलवर, गोली सिक्का और खालिस्तान समर्थक पोस्टर, पेंट की बोतलें और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों पर इल्ज़ाम है कि इन्होंने बीते कुछ दिन पहले बटाला के गांव धंधोई और पंचगराईयां में शराब के ठेकों को आग लगाई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ये खालिस्तान समर्थक चुवक पंजाब में अमन-शांति  को भंग करने की कोशिश में थे और पंजाब के हालात खराब करने के प्रयास में लगे हुए थे। वहीं पुलिस का कहना है की सोशल साइट के जरिये इन आरोपियों के संबंध विदेश में बैठी सिख फॉर जस्टिस एक जत्थेबंदी के साथ है और वही उन्हें पैसे भेज रहे है।

 पुलिस ने 3 खालिस्तानी समर्थक किए काबू

SFJ फाउंडेशन मुहैया करवाती थी फंड- पुलिस

‘सिख रेफेरेंडम 2020’ के समर्थक हैं आरोपी

Watch Video

https://youtu.be/Irdk-xSkiuc

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *