ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसानों द्वारा की गई गांव बंद का बहुत बुरा असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल कर रहे किसान किसी को भी मंड़ी में सब्जियों को लाने से मना कर रहे है। जिस कारण आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं मंडियों में कारोबार बिल्कुल भी नहीं रहा है।
मंडी के व्यापारियों का कहना है कि किसान सब्जी को मंडी लाने से मना कर रहे है और सड़क पर ही सब्जियों को फेंक रहे है। इसी डर के चलते कोई भी किसान यदि सब्जी को मंडी में लाना भी चाहता है तो वो नहीं ला रहा है।
वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि वो किसान आंदोलन को लेकर सख्ती बरतें। जिससे सब कुछ ठीक हो सकता है। फिलहाल मंडियों में कारोबार बिल्कुल भी नहीं रहा है।


