लोहे की जंजीरों से बांधकर युवक की जमकर पिटाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर एक वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है। वीडियों में एक युवक को लोहे की जंजीरों से पेड़ से…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सोशल मीडिया पर एक वीडियो कई दिनों से वायरल हो रहा है। वीडियों में एक युवक को लोहे की जंजीरों से पेड़ से बांधकर एक व्यक्ति के साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया जा रहा है। व्यक्ति को लात, घूंसा, बैल्ट, बिजली की सर्विस, रस्सी से जमकर पीटा जा रहा है। पेड़ से बंधा व्यक्ति रहम की भीख मांग रहा है। चीखने – चिल्लाने की आवाज का भी आरोपियों पर कोई असर नहीं हो रहा है।

व्यक्ति को पीटकर खून से लतपथ कर दिया है। कपडे फटे हुए हैं। लेकिन जब विडियो के बारे में पता किया गया तो पता चला कि ये वीडियो नूंह मेवात जिले के एक गांव का है और युवक को यातना देने वाले लोगों ने ही यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और शेयर किया । लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या इस तरीके से कानून को अपने हाथों में लेकर किसी को इतनी बेदर्दी से पीटना सही है ?

Watch Video

https://youtu.be/HhraLo6RHs0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *