ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: विधानसभा मे ंविरोधी धीर के नेता और आम आदमी पार्टी के लीडर सुखपाल सिंह खैरा ने बठिडा शहर के कूडा प्लांट का दौरा किया। इस दौरान सुखपाल खैरा ने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को अपने निशाने में लिया। 
वित्त मंत्री मनप्रीत बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक बनने से पहले उन्होने लोगों से वादा किया था कि वह कूडा प्लांट शहर से बाहर तबदील कर देंगे। पर उन्होने ऐसा कुछ नहीं किया पर कैप्टन अमरिंदर ने थर्मल प्लांट जरूर बंद करवा दिया।
वही दूसरी तरफ उन्होने ये भी कहा कि कूड़ा प्लांट के कारण पानी भी दूषित हो रहा है जो शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। साथ ही खैरा ने ये भी कहा कि इस मामले से संबंधी वो नवजोत सिंह सिद्दू के साथ बात करेंगे यदि उन्होने इस संबंधी कुछ भी नहीं किया तो वो इस मामले को विधानसभा लेकर जाएंगे।

