ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक और अभिनेता सलमान खान के भाई अरबाज खान को क्राइम ब्रांच ने समन भेजा है।
जानकारी अनुसार IPL मैच के दौरान हो रही सट्टेबाजी में पुलिस ने पहले से ही गिरफ्तार किए गए बुक्की से पुछताछ की गई तो उसने अरबाज खान का नाम लिया जिस कारण अरबाज खान से पुछताछ करने के लिए उनको समन भेजा गया।
वहीं दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि अरबाज खान दो करोड़ 80 लाख रूपए हार गया था औऱ हारे हुए पैसो को वो वापस नहीं कर सकें थे। जिस कारण उनको सोनू ने धमकी भी दी थी। गौरतलब है कि अरबाज खान अपनी फिल्म दबंग 3 की शुटिंग शुरू करने वाले है पर ये मामला उनको परेशानी में डाल सकता है।


