ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब को डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए बढिय़ा प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड -2018 से सम्मानित किया गया है। जानकारी अनुसार दिल्ली में दूध दिवस के अवसर पर करवाए गए प्रोग्राम में पंजाब को पशु पालन और डेयरी विकास में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। ये अवार्ड पंजाब पशु पालन और डेयरी विकास मंत्री बलबीर सिंह सिद्दू ने हासिल किया।
इस दौरान बलबीर सिद्दू ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब के डेयरी क्षेत्र में हर तरह से विकास किया जा रहा है जिससे पंजाब के किसानों को लाभ मिल सकें और उनकी आय को बढ़ाई जा सकें।

