Gun के निशाने पर पंजाबी गायक: परमिश के बाद गैंगस्टर दिलप्रीत ने गिप्पी ग्रेवाल को दी धमकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पंजाबी गायक परमिश वर्मा के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर को धमकी दी है। बता दें कि पंजाबी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पंजाबी गायक परमिश वर्मा के बाद अब एक और पंजाबी सिंगर को धमकी दी है। बता दें कि पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर गायक और सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने धमकी दी है। कहा जा रहा है कि गिप्पी ग्रेवाल को ये धमकी तीन दिन पहले दी गई थी।

parmish verma

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने व्टासअप कॉल के जरीए गिप्पी ग्रेवाल को धमकी दी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

gippy grewal

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने गिप्पी ग्रेवाल को क्यों धमकी दी है इसके बारें में कोई जानकारी नहीं है। गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने पंजाबी सिंगर और डायरेक्टर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था जिसकी जिम्मेदारी उसने सोशल मीडिया पर ली थी।

gippy grewal

साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले के बाद सबसे बड़ा सवाल पुलिस प्रशासन पर उठता है कि आखिर कब तक गैंगस्टर सिंगरों को धमकी देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *