किसानों की दस दिन की हड़ताल से ‘पिंडा वाले’ हुए खुश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर मे ंकिसान 10 दिनों के लिए हड़ताल कर रहे है। इस ह़ड़ताल के दौरान किसान शहरों में फल, सब्जियां और दूध शहरों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देशभर मे ंकिसान 10 दिनों के लिए हड़ताल कर रहे है। इस ह़ड़ताल के दौरान किसान शहरों में फल, सब्जियां और दूध शहरों में सप्लाई नहीं करेंगे। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने काफी मात्रा में सब्जियां और दूध सड़कों पर ही गिरा दी है। गौरतलब है कि इस प्रदर्शन के कारण जहां पर शहरों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं गांव वाले इस हड़ताल के कारण खुश है।

farmer protest

 

जी हांं गांववासी इस हड़ताल के कारण काफी खुश है। बता दें कि हड़ताल कर रहे किसानों ने इक्टठा किया दूध शहरों में भेजने की जगह अपने ही गांव के लोगों को बांटना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि किसानों ने मीठे दूध की छबील लगा कर आम लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रहे है और इसके बदले में आशीर्वाद भी ग्रहण कर रहे है।

chabeel

किसानों का कहना है कि वो एक जुन से लेकर 10 जुन तक शहरों में ना तो सब्जियां सप्लाई करेंगे और ना ही दूध सप्लाई करेंगे। दस दिन वो इसी तरह से दूध इक्टठा कर गांव वालों को बांट देंगे।

farmer protest

वहीं दूसरी इस हड़ताल से गांववासी बहुत खुश नजर आ रहे है। फिलहाल अब ये देखना होगा सरकार इन किसानों के लिए कुछ करती है या नहीं। शहरों हड़ताल के पहले दिन ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *