ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आम जनजीवन पर पहले से ही महंगे पेट्रोल और डीजल की मार पड़ रही है और अब बठिंडा से चंडीगढ़ तक का सफर करने वाले लोगों को पांच टोल प्लाजा से गुजर कर अपना सफर तय करना होगा। गौरतलब है कि बठिंडा से चंडीगढ़ तक का सफर काफी महंगा पड़ने वाला है क्योकि रास्ते में बने टोल प्लाजा शुरू हो गए है।
जानकारी अनुसार टोल प्लाजा जून से शुरू हो रहे है जिस कारण कार चालकों को काफी महंगा पड़ेगा। बता दे ंकि भवानीगढ़ का काला झाड और बरनाला का बडबर टोल प्लाजा पहले से ही चल रहे है और 12 दिन पहले ही बठिंडा जिले के लहरा बेगा टोल प्लाजा भी शुरू कर दिया गया।
वही ंदूसरी तरफ पटियाला और जीरकपुर के रास्ते में पड़ते दो टोल प्लाजा भी एक जून से शुरू करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन टोल प्लाजाओंं के शुरू होने के बाद वाहन चालकों को पांच स्थानों पर टोल टैक्स देन कर अपना सफर तय करना होगा। कहा जा रहा है कि बठिंडा और अमृतसर सड़क मार्ग पर भी तीन टोल प्लाजा शुरू हो चुके है जिस कारण बठिंडा से अमृतसर तक का सफर भी वाहन चालकों को काफी महंगा पड़ेगा।
- लहरा बेगा टोल प्लाजा पर कार/ जीप चालकों को एक तरफ के 55 रूपए और आने जाने के 85 रूपए देने पड़ेगे। मिनी बस का एक तरफ का टोल 90 रूपए और आने जाने का 135 रूपए देने होगे। जबकि एक बस और ट्रक के लिए एक तरफ का टोल 190 और आने जाने का 285 रूपए टोल देना होगा
- पटियाला से जीरकपुर के रास्ते पर पड़ रहे दो टोल प्लाजा पर कार और जीप चालकों को एक तरफ से 70 रूपए देना होगा। मिनी बस चालकों को एक तरफ के 110 रूपए भरने होगे। वहीं दूसरी तरफ इन दो टोल प्लाजा पर 235 रूपए देने होगें।


