शाहकोट उपचुनाव: कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया की जीत तय, बस एलान होना बाकी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज शाहकोट उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती शुरू हो गई है और आज शाहकोट उपचुनाव के नतीजे आ रहे है। मतगणना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: आज शाहकोट उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती शुरू हो गई है और आज शाहकोट उपचुनाव के नतीजे आ रहे है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राउड दस के नतीजों के बाद उम्मीदवार लाडी शेरोवालियों को 50125 वोट मिले, अकाली दल के उम्मीदवार नायब सिंह को 25871 बोट मिले और आप के उम्मीदवार को महज 2502 वोट मिले। इस उपचुनाव में नोटा को 688 वोट मिले। 24254 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया को मिले। इससे पहले चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर रमाकांत जैन और  डीसी सह जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार शर्मा ने मतगणना स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

laddi sherowalia

मतगणना के लिए कुल 70 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रिजर्व स्टाफ के रूप में 7 सीटें तैयार की गई हैं। हर  टीम में 3-3 सदस्य शामिल किये गए हैं। रूझानों का कहना है कि मतगणना में कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शरोवालिया सबसे आगे चल रहे है। फिलहाल काउंटिंग स्थल पर सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट और  प्रत्याशियों के काउंटिंग पर निगरानी के लिए व्यवस्था की गई है।

shahkot election

इस सीट के लिए कांग्रेस के हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया, शिरोमणि अकाली दल के नायब सिंह और आप के रतन सिंह के के बीच कड़ी टक्कर  है। आपको बता दें कि यह सीट अकाली विधायक अजीत सिंह कोहाड़ के देहांत के बाद खाली हुई थी। बता दें कि शाहकोट विधानसभा सीट के उपचुनाव में 28 मई को मतदान हुआ था।

shahkot election

जिसमे कुल 76.06  फीसद मतदान हुआ था। वहीँ 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 5.6 फीसद कम वोटिंग हुई थी । 2017 में यहा रिकॉर्ड 78.60 फीसद मतदान हुए थाे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *