ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिंगर परमिश वर्मा पर हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने अपना एक नया शिकार ढूंढ लिया है। जानकारी अनुसार गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा और उसके साथियों के द्वारा एक नई वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है।
गैंगस्टर दिलप्रीत ने अपने साथियों के साथ मिलकर नंगल के एक व्यपारी से पैतीस लाख रूपए की फिरौती मांगी है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पर गौरतलब है कि रूपनगर में गैंगस्टरों की सर्गमिया दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था।
जिसकी जिम्मेवारी परमिश वर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिया था। पर दिलप्रीत बाबा की इस कार्रवाई के बाद पंजाब पुलिस को सवालों के घेरे में ला खड़ा कर दिया है।



