ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शाहकोट विधानसभा सीट पर आज मतदान हो रहा है और 31 मई को मतगणना होगी। चुनाव मैदान में कुल 12 उम्मीदवार हैं। इस उपचुनाव में अकाली दल और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। हालांकि मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतारा है।
गौरतलब है कि इस सीट पर तीन बार अकाली दल ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि लेकिन अकाली दल के वरिष्ठ नेता अजित सिंह कोहाड़ के निधन के कारण यह सीट खाली हो गई थी और अकाली दल ने कोहाड़ के बेटे नायब सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने हरदेव सिंह लाडी को अपना उम्मीदवार बनाया है और आप ने रतन सिंह कक्कडकलां को मैदान में उतारा है।
इस सीट पर कांटे की टक्कर है और कांग्रेस हर हालत में इस सीट पर जीत हासिल करना चाहती है। उधर, उपचुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1416 पोलिंग कर्मचारी और 1022 पंजाब पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। क्षेत्र के 172676 वोटर 12 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।
कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया ने और अकाली- भाजपा के उम्मीदवार नयाब सिंह कोहाड ने अपनी अपनी वोट डाली और जीत का एलान भी किया।



