चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकार जहां एक तरफ सीनियर सिटिजन एक्ट में संशोधन कर बुजुर्गों को सम्मान की राह पर लाने के प्रयासों में जुटी है तो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सरकार जहां एक तरफ सीनियर सिटिजन एक्ट में संशोधन कर बुजुर्गों को सम्मान की राह पर लाने के प्रयासों में जुटी है तो दूसरी और बेखौफ बदमाश और लुटेरे बुजुर्गों को बेरहमी से मौत के घाट उतारने में पीछे नहीं हट रहे है। मामला अबोहर के कंधवाला से सामने आया है।

murder

जहां कुछ अज्ञात लोगों ने बुजुर्ग को उसके ही घर में हाथ पैर बांधकर बंदी बना लिया और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है ये युवक लूट के इरादे से बुजुर्ग के घर में घूसे थे। बुजुर्ग के परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम देेने से पहले धमकियां दी थी।

murder

फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इस हत्या के पीछे की वजह लूटपाट का उद्देश्य दिख रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पर इस घटना के बाद  लोगों के ज़हन में खौफ़ भर दिया है और घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के प्रति समाज में बढ़ रहे अपराध को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *