70 साल के पूर्व फौजी बना नौजवानों के लिए मसीहा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के रहने वाले 70 साल के पूर्व फौजी माधा सिंह नौजवानों को सफलता की सीढ़ी चढने में मदद कर रहे है। बता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के रहने वाले 70 साल के पूर्व फौजी माधा सिंह नौजवानों को सफलता की सीढ़ी चढने में मदद कर रहे है।

madha singh

बता दें कि माधा सिंह भाई रूप गांव के रहने वाले है। फौज में से नौकरी छोड़ देेने के बाद माधा सिंह के दिमाग में कुछ नया करने का ख्याल आया।

madha singh 1

फिर उन्होने गांव के ही लड़को को फौज में भर्ती करवाने के लिए तैयारी करवानी शुरू कर दी।

madha singh 2

तैयारी करवाने के साथ साथ फौज में भर्ती होने वाली जरूरी चीजों को भी मुहैया करवाई।

madha singh 3

गौरतलब है कि माधा सिंह पिछले 12 सालों से बिना किसी लालच के गांव के युवक और युवतियों को ट्रेनिंग देते आ रहे है और अब तक 80 से भी ज्यादा युवक और युवतियों को तैयारी करवाई है।

madha singh 4

जिसमें से कई फौज, बीएसएफ और पुलिस में भर्ती भी हो चुके है। माधा सिंह के इस कार्यकाल में कई फौज से रिटायर फौजी उनका साथ दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *