नाकेबंदी के दौरान 250 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया नशा तस्कर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नशा तस्करों की आए दिन होती गिरफ्तारी इस बात पर मुहर लगाती…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में नशा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नशा तस्करों की आए दिन होती गिरफ्तारी इस बात पर मुहर लगाती है कि पंजाब में नशे का कारोबार धडल्ले से चल रहा है।

heroin

ताजा मामला जालंधर का है। जहां पुलिस और एसटीएफ ने एक व्यक्ति को 205 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी को फोकल पॉइंट के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। पकड़े गए आरोपी व्यक्ति की पहचान कपूरथला के बूटा पिंड के रहने वाले अमृतपाल सिंह के रूप में हुई है।

heroin 1

पुलिस ने बताया कि आरोपी अमृतपाल पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी 2 मुकदमें दर्ज है और मार्च में ही जेल से बाहर आया था। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *