ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जालंधर की रामामंडी फ्लाईओवर के नीचे बनी दुकानों में भयानक आग लग जाने का मामला सामने आया है।
जानकारी अनुसार आग बीती रात 10:30 बजे के करीब एक ट्रक के खम्बे से टकराने से हुए शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई।
आग इतनी भयानक थी कि करीबन 10 से 15 दुकाने जल कर राख हो गई। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गणीमत यह रही कि इस आग के कारण किसी भी तरह को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पर लाखों का सामान इस आग में जल कर राख हो गया।


