सिद्दू परिवार की किरकिरी होते देख नवजोत सिंह सिद्दू के बेटे और पत्नी ने पैर पीछे खीचे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू के बेटे करण सिद्दू और पत्नी नवजोत कौर सिद्दू ने पंजाब सरकार द्वारा दिए गए पदो को संभालने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: स्थानिक मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू के बेटे करण सिद्दू और पत्नी नवजोत कौर सिद्दू ने पंजाब सरकार द्वारा दिए गए पदो को संभालने से मना कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि नवजोत कौर और करण सिद्दू ने विवादों के चलते अपने अपने पदो को संभालने के लिए मना कर दिया है। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 28 वकीलों की भर्ती की थी। इन 28 वकीलों में नवजोत सिंह सिद्दू के बेटे को असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था। वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिंद्दू की पत्नी नवजोत कौर को पंजाब सरकार ने पंजाब वेयरहाउसिंग का चेयरमैन बनाया था।

navjot singh sidhu son 1

पर दोनों ने ही अपने अपने पदों को संभालने से साफ इंकार कर दिया है। बता दें कि पंजाब सरकार की इस फैसले के बाद नवजोत सिंह सिद्दू और उनके परिवार पर कई तरह के तंज कसने शुरू हो गए थे। इतना ही नहीं कई नेताओं ने उनको ये भी कह डाला था कि सिद्दू भ्रष्टाचार के मार्ग से धन दौलत को इक्टठा करने में लगे हुए है।

 

जिसका करारा जवाब देते हुए नवजोत सिंह सिद्दू ने कहा था कि उनकी पत्नी सीनियर गाइनोकोलॉजिस्ट है और पंजाब के लोगों के लिए उन्होने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी थी। साथ ही अपने बेटे को लेकर उन्होने कहा कि उसने दिल्ली से वकालत की पढ़ाई की है और New York में उसने एलएलएम की पढ़ाई की है और उसके पास हाईकोर्ट से 6 साल का तजरबा भी हासिल है। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्दू के बेटे और पत्नी ने परिवार पर उठ रहे सवालों के कारण उन्होने ये फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *