ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सिख प्रचारक रणजीत सिंह ढडरियावाले ने अपने पंथ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। न्यूज चैनल के अनुसार रणजीत सिंह ढडरियावाले ने कहा है कि श्री अकाल तख्त सभी पंथों को एक जगह पर एकत्रित करें तो मै वो अपन स्थान परमेश्वर द्वार का सब कुछ पंथ को दे देंगे।
सभी को एकत्रित करना श्री अकाल तख्त का काम है। साथ ही उन्होने ये भी कहा है कि यदि वो सुरक्षा ना ले तो मुझे ये मार देंगे। क्योकि मुझे जान से मारने की धमकी मिल रही है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पहले दमदमी टकसाल जनतक तौर पर मांफी मांगे। अपने लोगों से गुंडागर्दी करवाने बंद करवाए। लड़ाई उन्होने ने ही शुरू की है मै उनको कुछ भी नहीं कहता।
रणजीत सिंह ढडरियावाले का ये भी कहना है कि उन्होने कभी सरोवर और लंगर के खिलाफ नहीं बोला है, मैने बस इतना ही कहा था कि पानी के साथ वाणी भी लेकर आओं। गौरतलब है कि रणजीत सिंह ढडरियावाले को दमदमी टकसाल के समर्थक से जान से मारने की धमकी मिली थी।


