ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: रणजीत सिंह ढंडरियावाले को धमकी मिलने के मामले को लेकर पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा को बढ़ाने के आदेश दिए है। बता दें कि रणजीत सिंह ढंडरियावाले ने दमदमी टकसाल को लेकर अपना बयान दिया था जिसको लेकर टकसाली ने धमकी देते हुए कहा कि वो छह की छह गोलिया मारकर जान से मार देंगे।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1112419042271921/
जिस पर रणजीत सिंह ढंडरियावाले ने अपनी एक वीडियों जारी करते हुए बताया कि उसको दमदमी टकसाल से जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संज्ञान लेते हुए ढंडरियावाले की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के आदेश दिए। साथ ही मामले की जांच करने के आदेश भी दिए।
