किसी किसान को मिली 9 रूपये की राहत-किसी को 13 रूपये की- क्या यही है कर्ज माफी स्कीम !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार कर्ज माफी देने के नाम पर पंजाब के किसानों के साथ बहुत ही गंदा मजाक कर रही है। गौरतलब है कि…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब सरकार कर्ज माफी देने के नाम पर पंजाब के किसानों के साथ बहुत ही गंदा मजाक कर रही है। गौरतलब है कि पंजाब में सत्ता हासिल करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के किसानो से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्ज माफ करेंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस बात को लेकर पंजाबवासियों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया।

captain amarinder

 

पर पंजाब में सत्ता हासिल करने के बाद पंजाब के किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। पंजाब सरकार ने कर्ज माफी स्कीम को लागु की पर इसके बावजुद भी पंजाब में किसान आत्महत्या सिलसिला लगातार बढ़ता ही गया।

punjab farmer

पहले किसान कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहे थे पर जब कर्जमाफी स्कीम लागू की गई तो किसान इस स्कीम में नाम ना आने के कारण आत्महत्या करने लगे।

farmer suicide

इतना ही नहीं पंजाब सरकार कर्ज माफी स्कीम को लेकर किसानों के साथ बहुत भद्दा मजाक किया है। सूत्रों का कहना है कि पंजाब में जिन किसानों पर लाखों का कर्ज था सरकार ने उन किसानों को कर्जमाफी स्कीम के तहत सिर्फ 2 रूपए, 9 रूपए , 23 रूपए , 27 रूपए, 13 रूपए तक की राहत दी। जिस कारण पंजाब सरकार किसानों के साथ उनकी परेशानी को लेकर मजाक किया गया।

farmer suicide 1सूत्रों का कहना है कि कोटली अब्लू के जसपाल सिंह जिनका 1999 में देहांत हो गया था उनको 2 रूपए की राहत दी गई। जबकि इन पर लगभग 1.4 लाख रूपए का कर्ज था पर इनको महज दो रूपए की राहत दी गई। इन एक और किसान  भी है जिन पर लाखो का कर्जा था पर उनको सिर्फ 13 रूपए की राहत दी गई। इस पर जिला प्रशासन का कहना है कि ये किसी दस्तावेज की गलती के कारण हो सकता है जिसकी जांच की जाएगी।

farmer suicide

पंजाब सरकार की कर्ज माफी की राहत स्कीम से संबंधित इस तरह के कई हैरानीजनक पक्ष सामने आए है। पर पंजाब सरकार इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। जिस कारण लोगो का पेट भरने वाला अन्नदाता कर्ज से परेशान को अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *