ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में 9वें दिन भी महंगाई की मार जारी है। आज फिर से बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल देखने को मिला। पंजाब में पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है तो वहीं डीजल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर का उछाल देखने को भी मिला है। गौरतलब है कि आज चंडीगढ़ में पेट्रोल की कीमत 73 रुपए 93 पैसे प्रति लीटर हो गया है।
अमृतसर में पेट्रोल 82 रुपए 69 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। बरनाला में 82 रुपए 17 पैसे, बठिंडा में 81 रुपए 96 पैसे, गुरदासपुर में 82 रुपए 75 पैसे, होशियारपुर में 82 रुपए 36 पैसे प्रति लीटर में बिक रहा है। वही दूसरी तरफ चंडीगढ़ में डीजल की कीमत 66 रुपए 11 पैसे प्रति लीटर, अमृतसर में 68 रुपए 51 पैसे, बरनाला में 68 रुपए 4 पैसे, बठिंडा मे 67 रुपए 86 पैसे, गुरदासपुर में 68 रुपए 57 पैसे और होशियारपुर में 68 रुपए 23 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से डीजल बिक रहा है।
यदि बात की जाए दिल्ली की तो दिल्ली में पेट्रोल अब 76.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल भी 68 रुपए में बिक रहा है। कहा जा सकता है कि पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की बढोतरी फिर से हो गई है। अभी कल ही दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 33 पैसे की बढोतरी हुई थी।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1110741705772988/


