ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पठानकोट में पुराने मिलने वाले बम का सिलसिला रुक नही रहा है। आए दिन कहीं न कहीं खुदाई दौरान पुराने समय मे लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले बम मिल रहे है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही बामियाल सेक्टर में गटर की खुदाई दौरान बम मिला था।
अब फिर गांव जंडवाल में पानी की पाइप डालने के लिए कि गई खुदाई के दौरान एक पुराना बम मिला है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बम को अपने कब्जे में ले लिया है।

