ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: शुगर मिल से निकला कैमिकल ब्यास दरिया में मिल जाने के कारण काफी मछलियों की मौत हो गई इतना ही नहीं अब ये पानी पूरे पंजाब में फैल रहा है। जिस कारण लोगो के साथ साथ पशुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बता दे कि इस पर शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर दोष लगाए है। सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि दरिया के पानी को दूषित करने वाले मिल के मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए। गौरतलब है कि शुगर मिल से निकला Chemical ब्यास दरिया में मिल गया था जिस कारण ब्यास दरिया की मछलियों काफी संख्या में मारी गई थी। अब ये पानी पूरे पंजाब में फैल रहा है।


