ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फतेहाबाद के सिरसा रोड उस समय बड़े हादसे का गवाह बन गया जब कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी अनुसार बाइक सवार दंपति सिरसा रोड पर स्थित मदान होटल से खाना खाकर लौट रहे थे। कि अचानक रास्तें में वो सड़क हादसे का शिकार हो गए।
हादसा इतना भयानक था कि दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


