ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: गुजरात के राजकोट में दलित मजदूर को मार मार कर उसकी हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार 35 साल सुरेश फैक्ट्री के पास अपनी पत्नी के साथ कचरा उठा रहा था कि अचानक फैक्ट्री के लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगा कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।
फैक्ट्री के लोगों ने उसको इतना मारा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि ये मामला सोशल मीडिया वीडियों वायरल होने के बाद ही सामने आया है। जिसके बाद गुजरात के विधायक जिगनेश मेवानी ने कहा कि गुजरात दलितों के लिए सुरक्षित नहीं है।

