ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: होशियारपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर जमीन को ज्यादा मायने देते हुए रिश्तों को तार तार कर रख दिया।
जानकारी अऩुसार एक बेटे ने जमीनी झगड़े के कारण अपने पिता और भतीजे का कत्ल कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपने पिता का जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।
जिस कारण उसने अपने पिता और भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


