ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान कर्ज और पंजाब सरकार की अनदेखी का शिकार होकर आत्महत्या करने का सिलसिला लगातार जारी है। पर पंजाब सरकार इन किसानों के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। ऐसा ही एक और किसान ने कर्ज की परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली है।
बताया जा रहा है कि मानसा के गांव माखा का रहने वाले किसान पर करीब 4 लाख कर्जा था। जिस कारण वो काफी परेशान रहता था।
कर्ज की परेशानी के चलते किसान ने जहरीला प्रदार्थ निगल कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पंजाब सरकार को इन किसानों के लिए अपनी आंखें खोलने होगी और किसानों के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।


