अब 9 वर्षीय बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म, गांव के 5 युवकों ने किया कुकर्म

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिहोवा के गांव गुमथला गढू में 9 साल के मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है | पीड़ित बच्चे के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पिहोवा के गांव गुमथला गढू में 9 साल के मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है | पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि गांव के कुछ युवा लड़के खेलने के बहाने उसे शनिवार शाम नजदीक खेतों में ट्यूबवेल पर ले गए। जहां पर बच्चे से कुकर्म किया। देर शाम तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन के दौरान एक बच्चे ने उसे युवा लड़कों के साथ खेतों में जाने की बात बताई। जब वे खेत में ट्यूबवेल के समीप गये तो युवक बच्चे को छोड़ भाग खड़े हुए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस ने ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिसको लेकर पीड़ित बच्चे के परिजनों में गहरा रोष है।

पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि पुलिस उनके परिवार पर समझौते का दबाव बना रही है। जिसके चलते अभी तक बच्चे का मैडिकल भी नहीं करवाया गया है। जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। पीड़ित बच्चे का परिवार बच्चे को अस्पताल मैडिकल करवाने के लिए ले गया, लेकिन अस्पताल ने यह कहकर मना कर दिया कि मैडिकल करवाने के लिए पुलिस की स्वीकृति जरूरी है।

घटना के बाद से बच्चा सहमा हुआ है और उसने स्कूल जाना भी बंद कर दिया है।  इस बारे में जब पुलिस का पक्ष जानने का प्रयास किया तो अपनी व्यस्तता का बहाना बना कर पुलिस अधिकारी मामले से बचते नजर आए |

 नहीं थम रहे बच्चों से अपराध के मामले

अब 9 वर्षीय बच्चे के साथ सामूहिक कुकर्म

गांव के 5 युवकों ने किया कुकर्म

चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

Watch Video

https://youtu.be/V_2ybQ9hJZM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *