ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: श्री हेमकुंट साहिब जाने वाले यात्रियो के लिए एक खुशखबरी है। श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा 22 मई को शुरू होने जा रही है और गुरूद्वारा साहिब के दरवाजे संगतों के लिए 25 मई से खोल दिए जाएगे।
बता दे कि यात्रा को ध्यान में रखते हुए 15 हजार फुट की ऊंचाई पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है।
जिस कारण गुरूद्वारा श्री हेमकुंट साहिब ट्रस्ट ने यात्रा को 25 मई को शुरू करने का फैसला लिया है।
इतना ही नहीं गोबिंद धाम में लगे बीएसएनएल के टॉवर ने भी काम करना शुरू कर दिया है जिससे श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन के लिए आ रही संगत इस सरकारी कंपनी की सिम को लेकर जा सकते है।



