ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: चीफ खालसा दीवान के पूर्व मुखी चरणजीत सिंह चड्ढा की अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था
जिसके रद्द होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों का ये भी कहना है कि पंजाब पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले को खारिज करने की रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
सूत्रो का ये भी कहना है कि एसआईटी ने मामले को रद्द करने के लिए खारिज याचिका को अमृतसर भेज भी दिया गया है। गौरतलब है कि 28 दिसबंर 2017 को एक वीडियों वायरल होने बाद रविंदर कौर की शिकायत पर चरनजीत सिंह चड्ढा के खिलाफ हमला करने और शारीरिक रूप से शोषण करने के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
इसके इलावा चरनजीत चड्ढा के बेटे इंद्रप्रीत चड्ढा के खिलाफ भी आपराधिक गतिविधियों संबंधी मामले को दर्ज किया गया था। मामला दर्ज करने के बाद इंद्रप्रीत चड्ढा ने 3 जनवरी को आत्महत्या कर ली थी।



