ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बैसाखी मनाने के लिए पाकिस्तान गई किरण बाला से आमना बीबी बनी को उसके पाकिस्तानी पति ने छोड़ दिया है, जिस कारण उसको अपने भारत में रह रहे परिवार की याद आने लगी है। बता दें कि होशियारपुर के गढ़शंकर की रहने वाली किरण बाला बैसाखी वाले दिन सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। वहां पर सिख जत्थे से अलग होकर उसने एक पाकिस्तानी युवक के साथ शादी कर ली और अपना नाम बदल कर आमना बीबी रख लिया।
भारत में रहने वाले किरण बाला के परिवारवालों ने बहुत प्रयास किया कि वो वापस आ जाए। पर किरण बाला से आमना बीबी बनी ने कहा कि भारत में उनका कोई नहीं है। पाकिस्तान सूत्रों की मानें तो किरण बाला का मुस्लिम पति उसको छोड़ कर साऊदी अरब जा चुका है। वहां पर वो मजदूरी का काम करता है। जिस कारण वो वापस साऊदी अरब चला गया है।
किरण बाला से शादी करवाने के बाद वो उसके पास केवल एक महीने के लिए रूका फिर वो वापस साऊदी अरब चला गया। जिसके बाद ये साफ कहा जा सकता है कि पाकिस्तान में किरण बाला का अब कोई नहीं रहा है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी पति के जाने के बाद उसको अपने भारत में रह बच्चों की याद सताने लगी है। जिस कारण वो अब भारत वापिस आना चाहती है।


