गैंगस्टर विक्की गौंडर को पनाह देने वाले पूर्व सरपंच की संदिग्ध हालातों में मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर को पनाह देने वाला गांव बथुनगढ़ का पूर्व सरपंच जगरूप सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर को पनाह देने वाला गांव बथुनगढ़ का पूर्व सरपंच जगरूप सिंह की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सरपंच का मृत शरीर नाले से मिला है। साथ ही इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि सरपंच की मौत किसने और क्यों की है।

vicky 1

 

गौरतलब है कि गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों की इस सरपंच ने काफी मदद की थी। उनको एक स्थान से दूसरे स्थान तक लेकर जाने के साथ साथ उनको वाहनों का भी प्रबंध करवाता था। जिस कारण उसको गैंगस्टर विक्की गौंडर की सहायता करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। फिलहाल वो जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था औऱ जेल से बाहर आकर वो शराब के ठेकेदारों के साथ धालीवाल में काम कर रहा था।

sarpanch

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि लाश के पास से स्कुटर भी प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर को पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। विक्की गौंडर की मौत के बाद पंजाब पुलिस ने बहुत बड़ी सफलता हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *