ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कर्नाटक चुनाव में आए त्रिशंकु रुझान के बाद आज कर्नाटक चुनाव के नतीजों में जो देखने को मिला उसमें कर्नाटक की जनता को असमंजस में डाल दिया है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में दोपहर से खुशी की लहर थी उस पर कांग्रेस ने पानी फेरते हुए बिना किसी समझौते के पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस को समर्थन देने का फैसला लेकर राजनीति में खलबली मचा दी है, अब राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस पर क्या रणनीति बनाते हैं यह देखने वाली बात होगी।
क्योंकि जहां भी भाजपा को कम सीटें मिली हैं।वहां भाजपा अध्यक्ष गठजोड़ करके प्रधानमंत्री मोदी का सपना कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की कोशिश करते हैं और ऐसा हमें देखने को मिला भी है जिसमें पिछले कुछ समय में हुए विधानसभा चुनावों में जैसे गोवा,मेघालय, जम्मू कश्मीर, बिहार आदि राज्यों में देखा है लेकिन इससे पहले भाजपा अपनी गठजोड़ की सरकार बनाए उससे पहले ही कांग्रेस ने जेडीएस के साथ गठबंधन कर राज्यपाल को मिलकर सरकार बनाने का दावा किया है। अब यह देखना होगा कि अमित शाह कर्नाटक में कांग्रेस मुक्त सरकार किस तरीके से बनाने की कोशिश करते हैं
और प्रधानमंत्री मोदी के सपने कांग्रेस मुक्त भारत को किस तरीके से पूरा करते हैं और इसमें यह देखने वाली बात होगी कि कांग्रेस और जेडीएस अपने विधायकों को बांधकर रखने में कितनी कामयाब होगी। कोई विधायक बागी न हो इसके लिए क्या विचार करती है क्योंकि राजनीति में बदलते समय नहीं लगता।
–
धर्म की कलम से
09802121404


