पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा । पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सांबा के मंगू चक्क में देर रात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा । पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के सांबा के मंगू चक्क में देर रात फायरिंग की गई इस फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद हो गया । रात करीब तीन बजे से शुरु हुई इस फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया ।

soldier martyr

इस फायरिंग में शहीद हुए BSF के जवान की पहचान देवेंद्र सिंह के रुप में हुई है जो आगरा के लखनपुर गांव का रहने वाला था और BSF की 173 बटालियन में तैनात था ।

 ceasefire-violations-indian-army

आपको बता दें कि रविवार देर रात भी हीरा नगर सेक्टर में 4 संदिग्ध देखे गए थे । शायद उनको कवर करने के लिए ही पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई है । लेकिन अभी तक इन संदिग्धों के बारे में कोई पता नहीं चला है । पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी से एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया है ।

ceasefire-violations-indian-army

नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा PAK

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

सांबा के मंगू चक्क में PAK की ओर से फायरिंग

फायरिंग में BSF का एक जवान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *