ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फगवाड़ा में महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अनोखी पहल शुरू की गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने फगवाड़ा के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया गया। बता दे कि यह देश का पहला ऐसा पासपोर्ट केंद्र दफ्तर होगा जहां सिर्फ महिलाएं ही काम करेंगी।
इस दौरान विजय सांपला ने कहा है कि फगवाड़ा वासियों की मांग को लेकर पासपोर्ट दफ्तर खोला गया है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अब पूरे सूबे में अब 6 पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल चुके है। जिसके बाद फगवाड़ा के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए और रिन्यू करवाने के लिए जालंधर जाने की जरूरत नहीं होगी। गौरतलब है कि फगवाड़ा में पासपोर्ट दफ्तर खोलने के बाद पूरे देश में इनकी गिनती 192 के करीब हो गई है।

