ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इसमें कोई दो राय नहीं है कि कोई अपनी मां से कितना प्यार करता है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही है जिस तरह से सोशल मीडिया पर मां को लेकर मां के प्रति जो प्यार की बाढ़ आई हुई है उस बाढ़ में जो मां के प्रति प्रेम है वह नहीं दिखता आप इस बात को जानते हैं कि वास्तविक जीवन में हम मां के प्रति कितने संवेदनशील हैं।
क्या हम वह हैं जो वास्तव में हम दिखा रहे हैं या फिर दिखावा कर रहे हैं? हमारे निजी जीवन में ऐसे बहुत सारे उदाहरण होंगे जो सोशल मीडिया की जिंदगी से बिल्कुल भिन्न होंगे। हम सभी जानते हैं कि हम सोशल मीडिया पर एक वास्तविक जीवन नहीं जी रहे नहीं तो आज वृद्धाश्रम में इतनी भीड़ नहीं होती हमारे सोशल मीडिया पर बहुत सारे मित्र होंगे लेकिन क्या उनमें से कोई ऐसा है जो हमारा मुसीबत में साथ दे। जो मां बाप की बराबरी कर सकें या फिर ऐसा कहें कि जो मां बाप की जगह ले सके शायद नहीं होगा इस दिखावे की जिंदगी के अंदर हम अपने वास्तविक रिश्तों की डोर को कमजोर कर रहें हैं.
सोशल मीडिया की जिंदगी में हम मां बाप को समय देना ही भूल गए हैं। मां-बाप सामने बैठे रहेंगे कि हमारा बेटा हमसे बात करेगा लेकिन हम अपने मोबाइल फोन में Facebook WhatsApp सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों से बात करते रहते हैं हम समझते हैं कि हमारे मां-बाप बूढ़े हो चुके हैं। हमें नहीं समझेंगे हम टेक्नोलॉजी को लेकर चल रहे हैं लेकिन हम गलत हैं। टेक्नोलॉजी से हमें जानकारी जरूर मिल सकती है लेकिन तजुर्बा नहीं।
हमें जानकारी मिल सकती है लेकिन ज्ञान नहीं। जो सिर्फ हमारे मां-बाप हमें दे सकते हैं एक अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए मां बाप हमारे लिए एक मार्गदर्शक का रूप बनते है और हम हर सवाल का जवाब Google पर ढूंढने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमारे जीवन का असली Google तो हमारे मां बाप है जो हमारे बारे में सब कुछ जानते हैं 20-25 सालों तक हमें बड़ा किया पढ़ाया-लिखाया, हमारी छोटी से छोटी गलती और चालाकी को वह बखूबी जानते हैं लेकिन फिर भी हम यह कहते हैं कि मां आप लोग नहीं समझोगे। खैर अब हमें सोचना होगा समझना किसको है अपने आप को या फिर किसी और को
धर्म की कलम से…
09802121404



