पंजाब में आग का तांडव, पंजाब में कई जगहों में लगी भीषण आग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आज आग ने अपना तांडव दिखाया। आप अपनी टीवी सक्रीन पर 4 अलग-अलग जगहों की तस्वारें देख रहे हैं । जहां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में आज आग ने अपना तांडव दिखाया। आप अपनी टीवी सक्रीन पर 4 अलग-अलग जगहों की तस्वारें देख रहे हैं । जहां पर आज आग ने तबाही मचा दी । यह तस्वीरें अमृतसर, बठिंडा, नवांशहर और नकोदर की हैं । बाबा बकाला के मेहता चौक नजदीक  शूगर मिल में भयंकर आग लग गई इस आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है  इस आग ने 20 एकड़ से अधिक ज़मीन को आपनी चपेट में ले लिया, दरसल इस मिल के अन्दर बायलर जलने वाला सामान जिस को बेल कहा जाता है उस में एक चिंगारी से आग लग गई , यही नहीं अंधेरी तूफ़ान के कारण हवा की गति काफी ज्यादा थी जिस कारण इस आग ने विराट रूप ले लिया, यह आग इतनी फ़ैल गई की फायर बिर्गेड को आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया ।

दूसरी तस्वीर नवांशहर के कस्बा बंगा के गांव जंडियाला की है जहां खराब मौसम की वजह  से चले तूफान के कारण बिजली शॉर्ट सर्किट से गेहूं के भूसे को आग लग गई । आग लगने के कारण 150 के करीब ट्राली भूसा जलकर राख हो गया । तूफान का कहर इस कदर बरसा कि आग दूसरे गांव तक पहुंच गई जिसके कारण गांव वालों के एक गरीब परिवार के पशु बांधने के बाड़े को भी आग लग गई। किसानों ने बताया कि तेज तूफान के कारण शार्ट सर्किट से आग लग गई जिसके कारण काफी किसानों का रखा हुआ भूसा जलकर राख हो गया ।

तीसरी तस्वीर बठिंडा के मित्तल मॉल की है जहां पर मॉल के बेसमेंट में  बिग बाजार  में अचानक रात को 1:30 बजे के करीब आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों और NDRF के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों और NDRF के जवानों को आग लगने वाली जगह तक पहुंचने के लिए काफी मशक्कत कर पड़ी । आग बिग बाजार के खाने पीने वाली चीजों के हिस्से में लगी थी और वही तक सीमित रही इसे पहले कि आग आगे फैलती दमकल कर्मियों आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी में जानी और बडा नुकसान होने से बचाव रहा है।

चौथी तस्वीर है नकोदर के साथ लगते गांव कंग साहबू की जहां गुजरों के डेरों को आग लग गई । आग लगने का कारण  साथ लगते खेतों में गेहूं की नाड़ को आग लगना बताया जा रहा है । अचानक मौसम में तबदीली आई और तेज़ हवाएं चलने लगी और तेज़ हवा कारण  यह आग गुजरों के  डेरों को लग गई । जिससे डेरों में पड़े सामान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया । डेरों में रखे जानवर इस आग की लपेट में आ गए । गुजरों के डेरे इस तरह की जगह पर हैं जहां तक दमकल विभाग की गाड़ियां भी नहीं पहुंच सकीं । लोगों ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया । नकोदर पशु पालन विभाग के आधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर पशूओं का जायज़ा लिया । थाना सदर नकोदर के प्रमुख पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया ।

Watch Video

https://youtu.be/Bax9N_yHfxA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *