SHO परमिंदर सिंह बाजवा की बढ़ सकती है मुश्किलें, चंडीगढ़ पुलिस कर सकती है ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा को जालंधर की जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया फिर SHO बाजवा का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा को जालंधर की जिला अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया फिर SHO बाजवा का मैडिकल करवाया गयाय़ मेडिकल चेकअप करवाने के बाद एक हैरान करने देने वाली बात सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि SHO बाजवा बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बिमारी से ग्रस्त है औऱ नशा भी करते है।

SHO And Laddi

सूत्रों का ये भी कहना है कि SHO बाजवा के परिवारिक मैंबरों ने उनकी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट को दिखाते हुए कहा SHO का इलाज चल रहा है जिस कारण SHO बाजवा के परिजनों ने ये अपील की है कि उनके इलाज के लिए खास डॉक्टरों का प्रबंध किया जाए। जिला अदालत ने कहा कि जेल प्रशासन और जेल के डॉक्टर अपनी जिम्मेदारी पूरी अच्छी तरह से निभाएंगे। पर इतना ही नहीं SHO बाजवा की मुश्किलें और बढ़ सकती है

sho

जी हां कहा जा रहा है कि SHO बाजवा के खिलाफ अब चंडीगढ़ पुलिस भी मामला दर्ज कर सकती है।

sho and dilpreet

सूत्रों से पता चला है कि चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि SHO बाजवा गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को लेकर जो कुछ भी कहा है वो सब झूठ कहा है। वहीं दूसरी तरफ विरोधी पार्टी ने पंजाब सरकार को अपने निशाने में ले लिया है।

sukhbir Paramjit

 

शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ महीने पहले इसी SHO परमिंदर सिंह बाजवा को उसकी कार्यप्रणाली को लेकर पंजाब सरकार ने प्रंशसा पत्र दिया था। इस मामले से साफ जाहिर हो रहा है कि लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज होने के कारण ही SHO बाजवा को कांग्रेस सरकार सजा दे रही है। इतना ही नहीं ये भी साफ पता चल रहा है कि पंजाब सरकार का पुलिस प्रशासन पर काफी दबाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *