इनेलो-बसपा का जेल भरो आंदोलन, गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने दी गिरफ्तारियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोक दिखावे और छलावे की सरकार बन चुकी बीजेपी का अब जाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोक दिखावे और छलावे की सरकार बन चुकी बीजेपी का अब जाने का वक्त आ चुका है और आने वाला समय किसान और कमेरे का है | अब देश और प्रदेश का किसान और कमेरा अपने अधिकारों के प्रति सचेत हो चुका है और जब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक सत्ता की चाबी उनके हाथ में नहीं होगी |

सिरसा की अनाज मंडी के में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, बसपा प्रदेशाध्यसक्ष प्रकाश भारती ,बसपा उपप्रधान नरेंद्र वर्मा और इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन के तहत अपनी गिरफ़्तारियां दी | इस दौरान चौटाला ने कहा कि उनका जेल भरो आंदोलन लगातार दस जुलाई तक जारी रहेगा | उन्होंने कहा कि दस जुलाई तक सरकार अगर कोई ठोस आश्वासन नहीं देती तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।

इनेलो-बसपा का जेल भरो आंदोलन

गठबंधन के शीर्ष नेताओं ने दी गिरफ्तारियां

हजारों कार्यकर्ताओं ने भी दी गिरफ्तारियां

ठोस आश्वासन न मिलने पर होगा बड़ा आंदोलन- चौटाला

Watch Video

https://youtu.be/cdTuANiYw48

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *