ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस के उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया के खिलाफ मामला दर्ज करने वाले SHO परमिंदर सिंह बाजवा का तबादला कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि SHO परमिंदर सिंह बाजवा की जगह मलौद थाने के मुखी हरदीप सिंह को महतपुर का नया SHO लगाया है।
गौरतलब है कि SHO परमिंदर सिंह बाजवा को सरकारी अधिकारी की डियूटी में रूकावट पाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। बता दें कि SHO परमिंदर सिंह बाजवा ने शाहकोट उपचुनाव के लिए कांग्रेसी उम्मीदवार लाडी शेरोवालिया के खिलाफ नाजायज माइनिंग का मामला दर्ज किया।
जिसके बाद पंजाब की सियासत में भूचाल आ गया। इस मामले को दर्ज करने के बाद SHO परमिंदर सिंह बाजवा ने कांग्रेसियों से अपनी जान को खतरा भी बताया था।


