ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इंग्लैंड में साऊथाल के गुरूद्वारा साहिब में प्रचारक ज्ञानी अमरीक सिंह के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इतना ही उन लोगों ने दस्तार की भी बेअदबी की। बता दे कि ये मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है। ये मामला सिख प्रचारकों में काफी गर्माया हुआ है।
इस मामले पर अंतरराष्ट्रीय सिख प्रचारक ज्ञानी जगतार सिंह जाचक ने कहा कि ज्ञानी अमरीक सिंह ने उन्हे इस घटना के बारें में बताया कि वह गुरूद्वारा साऊथल लंदन में पांच सिखों के साथ एक कमरे बातचीत करने के लिए गए थे। फिर पांच सिखों ने कमरे में उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं ज्ञानी अमरीक सिंह की दस्तार और उनके केस के साथ बेअदबी भी की।
वहीं इस घटना पर शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने इस मामले को दुर्भाग्यपूर्ण घटना कहा। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि यदि उनके बीच में किसी भी तरह के मतभेद है तो उनको बैठ कर उस समस्या का हल निकालना चाहिए था पर किसी पर हमला करना समस्या का हल नहीं है। साथ ही लोंगोवाल ने कौम की प्रचारक क्षेणी को अपील करते हुए कहा कि वह इस मामले पर सहजता से विचार करें।


