PSEB 10वीं कक्षा के नतीजों में लड़को का रहा खराब प्रदर्शन, हर दूसरा लड़का हुआ फेल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजों का एलान कर दिया। लुधियाना के गुरप्रीत सिंह ने 98% अंकों के साथ पंजाब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के नतीजों का एलान कर दिया। लुधियाना के गुरप्रीत सिंह ने 98% अंकों के साथ पंजाब भर में टॉप किया है। वहीं दूसरी तरफ इन नतीजों से हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है।

pseb

गौरतलब है कि 10वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले बच्चों में से हर दुसरा लड़का फेल हुआ है। जबकि लड़किया का नतीजे लड़कों के मुकाबले इससे बेहतर रहा। इस बार की 10वीं की परीक्षा में लड़कियां 69.13 % पास हुई है। नतीजों के आकड़ो के अनुसार इस साल 2,11,521 लडकों ने 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से सिर्फ 1,10,655 लडके ही पास हो सके है।

pseb

लड़कों की 10वीं कक्षा में पास दर सिर्फ 52.31% ही रही है। वहीं दूसरी तरफ 1,56,774  लड़कियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी जिसमें से 1,08,380 लड़किया पास हुई। इसके इलावा सरकारी स्कूलों का भी प्रदर्शन बहुत ही बूरा रहा है। सरकारी स्कूलों के 1,88,175  बच्चों में से सिर्फ 1,08,855 बच्चे ही पास हुए। पंजाब स्कूल के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल कुल 3,68,295 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *