सोनम की रिसेप्शन में पहुंचे सलमान-शाहरुख, सलमान ने गाना गाया, शाहरुख ने किया डांस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में सलमान और शाहरुख ने शिरकत की | इस दौरान दोनों खान का एक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा की रिसेप्शन पार्टी में सलमान और शाहरुख ने शिरकत की | इस दौरान दोनों खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है |

सलमान ने गाना गाया, शाहरुख ने किया डांस

दरअसल, फैंस इन दोनों को एक साथ देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं | ऐसा ही खूबसूरत नजारा सोनम और आनंद के वेडिंग रिसेप्शन में कैमरे में कैद किया गया | वीडियो इतना दिलचस्प है कि इसमें सलमान अपनी फिल्म का गाना ‘आज की पार्टी मेरी तरफ से गाते नजर आ रहे हैं |

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जहां सलमान खान गाना गा रहे हैं, शाहरुख खान उनके साथ डांस कर रहे हैं | वीडियो में सलमान और शाहरुख के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं | अनिल कपूर ने अपना ब्लेजर भी उतार दिया और जम कर डांस कर रहे हैं |

सोनम के रिसेप्शन में जमकर नाचे अनिल और अर्जुन

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के रिसेप्शन से एक वीडियो सामने आई है | वीडियो में सोनम के पापा अनिल कपूर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं | डांस में उनका साथ उनके भतीजे अभिनेता अर्जुन कपूर देते नजर आ रहे हैं |

‘तूने मारी एंट्री’ गाने पर किया डांस

अर्जुन कपूर की फिल्म ‘गुंडे’ के गाने ‘तूने मारी एंट्री’ गाने पर चाचा भतीजा जमकर डांस करते दिख रहे हैं | इस दौरान रिसेप्सशन में आए सभी मेहमान जमकर सीटियां और तालियां बजाते नजर आ रहे हैं |

Watch Video

https://youtu.be/kXCvV2_yRpE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *