ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: फरीदाबाद के गांव सरूरपुर में एक कबाड़ गोदाम में आग लग गई | इस दौरान चली तेज आंधी से आग ने फैलते हुए चार और गोदामों को चपेट में ले लिया | आग इतनी भीषण थी कि उसपर काबू पाने के लिए निजी कंपनियों के अलावा पलवल और गुरुग्राम से भी फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी |
फायर ब्रिगेड की 50 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया
करीब 12 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 50 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया | हालांकि, गनीमत रही कि आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है |


