ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SAD, BJP गठजोड़ ने शाहकोट उप चुनाव को लेकर पहली रैली की । बिक्रम मजीठिया ने कुछ अलग ढंग से कांग्रेस पर निशाना साधा।

कांग्रेस प्रत्याक्षी शेरोवालिया पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा की कांग्रेस प्रत्याक्षी तो SHO परमिंदर बाजवा के डर से बाहर ही नहीं निकलता। मजीठिया ने तो भरी सभा में बोल दिया की शेरोवालिया का स्टिंग किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस के ही लोगों ने किया है।
मजीठिया ने कहा की बाजवा की राणा गुरजीत के साथ दोस्ती हुआ करती थी लेकिन अब यह दोस्ती क्यों टूटी यह भी सब जानते हैं। अकाली नेता ने कहा की पंजाब में रेत की अवैध खनन कांग्रेसी नेता ही करते हैं।
