ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SHO परमिंदर सिंह बाजवा ने अपने उच्च अधिकारियों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। सूत्रों का कहना है कि SHO बाजवा ने अपनी प्रैसवार्ता के दौरान कहा कि उसके सामने गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा था पर वो उसके खिलाफ कोई कार्रवाई ना कर सका। जिसका कारण उसने अपने उच्च अधिकारियों को बताया।
सूत्रों का कहना है कि SHO बाजवा के सामने गैंगस्टर दिलप्रीत दाहन था पर वो उसको गिरफ्तार ना कर सका। जिसकी वजह SHO ने बताते हुए कहा कि उसने अपने उच्च अधिकारियों को फोन करके पूछा था कि उसके सामने दिलप्रीत बाबा है क्या वो उसके खिलाफ कार्रवाई करें ? अधिकारियों ने उसको किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई ना करने को कहा।
जिस कारण वो दिलप्रीत का कुछ ना कर सका। सूत्रों का कहना है कि SHO बाजवा को उसके उच्च अधिकारियों ने कोई भी कार्रवाई ना करने के आदेश दिए थे।
गौरतलब है कि गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने ही पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला किया था साथ ही उसने परमीश वर्मा को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।



