ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्वेत मलिक ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं को उचित स्थान देने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, जीवन गुप्ता, नरेंद्र परमार, हंसराज हंस, उमेश शाकर, मोहिंद्र भगत, सुखवंत सिंह धनौला, धनपत सियाग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासचिवों में राकेश राठौर, प्रवीण बांसल, दयाल सिंह सोढी को शामिल किया गया है। दिनेश कुमार को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसी तरह डा. सुभाष शर्मा, उमेश शारदा, जगदीप सिंह सोढी, रेणु थापर, राकेश गिल व डा. परमिंदर सिंह को सचिव पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है। गुरदेव शर्मा को कोषाध्यक्ष, सरवण नैय्यर को उप कोषाध्यक्ष, राजकुमार भाटिया को कार्यालय सचिव, रविंद्र सिंह शेरगिल को मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है ।
पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी की लिस्ट जारी
कार्यकारिणी की लिस्ट में विनीत जोशी का नाम नहीं
सांपला के करीबी माने जाते हैं विनीत जोशी
विनीत जोशी की जगह रविंद्र सिंह शेरगिल बनाए मीडिया इंचार्ज
Watch Video
https://youtu.be/Hc2A0Iu6N7M
