मुसीबत में घिरती जा रही Miss Pooja, अदालत ने जारी किया नोटिस

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी सिंगर मिस पूजा अपने एक गीत को लेकर मुसीबत में फंसती ही जा रही है। बता दें कि धार्मिक भावनाओं को ठेस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाबी सिंगर मिस पूजा अपने एक गीत को लेकर मुसीबत में फंसती ही जा रही है। बता दें कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले को रद्द करने के लिए मिस पूजा ने अपील दायर की थी। जिस पर अदालत ने नोटिस जारी कर दिया है। जिस पर सुनवाई 14 मई को होगी।

miss pooja

गौरतलब है कि वकील संदीप कौशल ने मिस पूजा के खिलाफ नंगल की अदालत में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मिस पूजा पर एफआईआर का मामला दर्ज किया गया।

miss pooja song
Miss Pooja Song ‘Jeeeju’ Poster

शिकायतकर्ता का कहना है कि मिस पूजा के गीत जीजू की करदा में एक औरत के पति को शराब के नशे यमराज के रूप में दिखाया जाता है।

miss pooja
Still from Miss Pooja Song

जिस पर शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी भी वेद पुराण में ये नहीं दिखाया गया कि यमराज शराब के नशे में रहते थे। इस गीत के कारण हिंदूओं की भावनाओं को ठेस पहुंची। जिस कारण उन्होने मिस पूजा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *