ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बठिंडा के गांव बबिहा में पिस्तौल की नोक पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बता दें कि गांव के ही एक व्यक्ति पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पीड़ित के परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने वारदात के 3 दिन बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी व्यक्ति फरारा है जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ पीड़ित परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

