ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: मीज़ल रूबेला टीका लगाए जाने के कारण एक दर्जन से भी ज्यादा बच्चों को अस्पातल में दाखिल करवाया गया। इम्युनिटी लगने के बाद बच्चों को बुखार, उल्टियों के साथ उन्होने सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। फिलहाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ अस्पतालों के सर्जन इस मामले को टालमटोल करते हुए कहा कि किसी बच्चे को इस टीके का रिएक्शन ज्यादा होता है किसी को कम। पर बता दें कि इस टीके के कारण बठिंडा की ही 6 साल की बच्ची की संदग्धि हालत में मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस मामले पर ठीक जवाब ना ही सरकार दे रही है और ना ही अस्पताल के डॉक्टर। जिस कारण बच्चों के परिजन टीके के कारण दहशत में आ गए है।

